শ্রদ্ধাঞ্জলি সভা: স্বর্গীয় শ্রী রাজীব ব্যানার্জী

 

শ্রদ্ধাঞ্জলি সভা: স্বর্গীয় শ্রী রাজীব ব্যানার্জী











গত ২৩।১২।২০২০তে বেলা ২ টায় চাঁদ অর্গানাইজেশন এর ব্যানার তলে স্বর্গীয় শ্রী রাজীব ব্যানার্জী দার স্মরণ সভা এবং শ্রদ্ধাঞ্জলি সভা আয়োজন করা হয়। ভাগলপুর এর ২১টি অর্গানাইজেশন থেকে তাহাকে শ্রদ্ধাঞ্জলি নিবেদন করা হয়। আমি বিহার বেঙ্গলি অ্যাসোসিয়েশন এর তরফ থেকে উপস্থিত হয়ে তাহার সমিতির উপর অবদান এর উপর নিজের বক্তব্য রাখার চেষ্টা করি।

প্রতিবেদন - সুবোধ ভৌমিক

राजीव दा के स्मरण में सामाजिक संगठनों ने मनाया श्रद्धांजली सभा


शहर के तमाम सामाजिक और स्वैच्छिक संगठन ने आज चाँद परिसर घंटाघर में जमा होकर  राजीव बनर्जी के दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली  दी, दो मिनट का मौन रखा तथा उनके विशाल व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । सभी ने उनके प्रकांड विद्यता अद्भुत सहनशीलता असाधारण नेतृत्व क्षमता तथा सौ प्रतिशत ईमानदारी एवं अकपटता को याद कर रहे थे । 

सभा को संचालित करते हुए दिशा ग्रामीण मंच के मनोज मीता ने उनके सहृदयता सिद्धांतवादीता और अद्भुत कर्तव्यवोध को याद किया । उनके बचपन के दोस्त तथा ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव आलोक अग्रवाल राजीव बनर्जी को एक पुण्यात्मा का आख्या दिए । मन्दार नेचर क्लब के सुनील अग्रवाल ने कहा की समाज एक सच्चा इंसान तथा महान पर्यावरण प्रेमी को खो दिया । जीवन जागृति के डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा की इतने बड़े व्यक्तित्व को आज हम नहीं खोते अगर थोड़ी सावधानी बर्ती जाती, इसलिए उन्होंने मौजूद सभी लोगों से ठण्ड के प्रति तथा यातायात में सजग रहने की अपील की । समाजवादी लखन लाल पाठक ने राजीव दा को एक निश्छल व्यक्ति बताया । परिधि के उदय ने बताया की वैचारिक मतभेद होते हुए भी वे कभी नकारात्मक भाव नहीं दिखाए । बिहार बंगाली समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार भौमिक ने राजीव बनर्जी के कौशल नेतृत्व तथा कार्यकुशलता को याद किया । इंगलिश स्नातकोत्तर विभाग के प्रोफेसर सह रोटारियान प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिन्हा, चाँद के प्रोफेसर देबज्योति मुख़र्जी, प्रकृति के अमित आर्यन, राहुल मुकेश, गौरव सिन्हा, जज्वा संस्था के जिया गोस्वामी, बोधि ट्रस्ट के सुनील कुमार, कपड़ा व्यवसायी अजय कनोडिया, मानवाधिकार संगठन के अजित कुमार सिंह, भागलपुर कालीबाड़ी के घोष दा, आशीर्वाद निशुल्क संस्थान के गोपाल कृष्ण झा, आई आर ग्लोबल के इश्तियाक राजा, बृजेन्द्र दुबे, ठाकुर शक्तिलोचन, आंनद शर्मा आदि ने भी अपने विचार रक्खे ।

No comments:

Post a Comment

বর্ণপরিচয়